रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की सनसिटी कॉलोनी में बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाल दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर ले गए।
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस इन्हें विह्नित कर रही है।
कॉलोनी निवासी संतोख सिंह ने तहरीर में बताया कि वे 10 जुलाई को परिवार सहित रिश्तेदारी में गए थे। घर के मुख्य गेट पर ताला लगाया था। चोरों ने उसी रात गेट और कमरे का ताला तोड़ दिया।कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने की तीन अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, तीन सोने की नथ, चांदी की दो पायल, पांच ग्राम चांदी का बिस्कुट और 15 हजार की नकदी आदि चुरा ली। 12 जुलाई की शाम को घर लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply