विरोध पर बैरंग लौटी लगाने वाली टीम
जसपुर। स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने उग्र विरोध किया। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीओ के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा।
मंगलवार को नगर पंचायत महुआडाबरा में बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंचीं थी। टीम ने चार मकानों के कनेक्शन काटकर कार्रवाई शुरू की तो इसकी सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मीटर लगाने के विरोध में हंगामा किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए मीटर नहीं लगाने की बात कही। इस बीच टीम ने एसडीओ सद्दाम हुसैन, जेई दानिश को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसडीओ और जेई को भी ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग पहले या तो अमीरों के घर या वार्ड क्रम अनुसार मीटर लगाये। मामला बढ़ने पर अफसरों ने पुलिस को
बुला लिया। लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। एसडीओ ने ग्रामीणों को समझाया कि स्मार्ट मीटर से कई लाभहैं। इससे कोई नुकसान नहीं है। तब ग्रामीणों ने एक शिविर के जरिये स्मार्ट मीटर के लाभ बताने को कहा। एसडीओ ने जेई से शिविर लगाकर ग्रामीणों को मीटर के बारे में बताने के निर्देश दिए।वहीं इस बारे में एसडीओ सद्दाम हुसैन ने बताया कि मामले का पटाक्षेप कर जेई को शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को पहले स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी दी जाएगी। यहां जुनैद आलम, जुबैद आलम, मुस्कान आलम, शकीला, राजाराम, धर्मेंद्र, तौफीक, अनिल कुमार, चंद्रपाल, सलीम, हनीफ आदि रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply