जसपुर। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम राजपुर को कलस्टर योजना से बाहर रखने को ग्रामीणों ने स्कूल में बैठक कर आक्रोश जताकर प्रदर्शन किया। चेताया कि स्कूल को कलस्टर योजना से बाहर नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। साथ ही एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने प्रधानाचार्य वंदना अग्रवाल को पत्राचार के लिए कहा।
स्कूल में हुई एसएमसी की बैठक में विद्यालय के बच्चों को क्लस्टर स्कूल में स्थानांतरित करने के सीईओ के आदेश की निंदा की गई। क्लस्टर सिस्टम का विरोध करते हुए विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के माता-पिता, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को मांग पत्र सौंपा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि गांव के एकमात्र हाईस्कूल कन्या उच्चतर विद्यालय को कलेक्टर सिस्टम से बाहर रखा जाए। इस अवसर पर अध्यक्ष अब्दुल वसी, एहसान अली, लता रानी, मो. हनीफ वंदना अग्रवाल, शमीम अहमद, ओमपाल सिंह, राम प्रसाद, खातून, जुल्फिकार अली, निजामुद्दीन, मो. शमी, फैसल आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply