जसपुर। भाजपा काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते काशीपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा जोशी समेत आठ पदाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है और नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर सभी को बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही है।
जिला काशीपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद की सीटों पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
आरोप है कि क्षेत्र की छह सीटों में हरसान, बांसखेड़ा खुर्द, बैलजुड़ी, सरवरखेड़ा, खटोला, नारायणपुर जिला पंचायत सदस्य सीट पर अधिकृत प्रत्याशियों के सामने भाजपा के कुछ पदाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ अपने प्रत्याशी के खिलाफ दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने सूचना मिलने पर इसे अनुशासनहीनता मानते हुए जांच कराई तो मामला सहीं पाया गया। जिलाध्यक्ष ने महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष की सहमति पर तत्काल प्रभाव से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष समेत आठ को पद मुक्त कर उन्हें
कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें हरसान जिला पंचायत सदस्य सीट पर चुनाव लड़ाने पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा जोशी, पूर्व जिला मंत्री खेम सिंह, लकी सोही, मंडल महामंत्री किसान मोर्चा, बांसखेड़ा खुर्द जिला पंचायत सदस्य सीट से नूतन पुत्री विजयपाल सिंह मंडल उपाध्यक्ष, बैलजुड़ी जिला पंचायत सीट से चरनजीत सिंह जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा, सरवरखेड़ा से मोनू ठाकुर सदस्य, खटोला जिला पंचायत सीट से मुकेश राणा, नारायणपुर जिला पंचायत सीट से रीनू सिंह पत्नी अभिषक जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा को दायित्व मुक्त किया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply