जसपुर के युवक को क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना पड़ा भारी, साइबर ठग ने खाते से उड़ाये 3,42,874 रुपये

जसपुर। एक युवक ने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया और अपने 3,42,874 रुपये गंवा दिये। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौहल्ला दिल्ला सिंह निवासी

शुभम अग्रवाल पुत्र संजय कुमार नेपुलिस को तहरीर देकर बताया कि12 जुलाई 2025 को उसने
आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्डके लिए आवेदन किया था, जिसकीवह औपचारिकताएं पूर्ण नहीं करापाया, फिर 13 जुलाई को उसकेपास एक फोन आया, जिसमें कॉलकरने वाले ने खुद कोआईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारीबताते हुए उससे बाकी कीऔपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा,जिसके लिए उसने उसे गूगल मीट का लिंक भेजा, जैसे ही उसने उक्त लिंकज्वाईन किया उसने उसके क्रेडिट कार्ड के फोटो गैलरी में सेफ करने के
लिये कहा। शुभम ने बताया कि इस दौरान उसने उसे पूरी तरह से अपनीबातो में उलझाये रखा। थोड़ी देर बाद उसके फोन पर ओटीपी के मैसेजआये और फिर पैसे कटने के लिए मैसेज आने लगे। शक होने पर उसने
गूगल मीट कट कर दिया तथा उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।उसने तुरन्त अपने आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बडौदा कस्टमर
केयर से जानकारी ली तो पता चलाकिउसकेआईसीआईसीआई बैंकक्रेडिट कार्ड से कुल 3 लेन देन हुए हैं। जिससे 2,92,894 रुपये तथा बैंकऑफ बड़ौदा कार्ड से 49,980.21 रुपये कुल 3,42,874.21 रुपये निकाल लियेगये। शुभम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी केतहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *