बाजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार-प्रसार करने के लिए भाजपा के सांसद अजय भट्ट और कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जुटे हैं। जिला पंचायत सदस्य की पांच सीटों में से बाजपुर गांव सीट को दोनों पार्टियों ने समर्थित प्रत्याशी घोषित नहीं किया।बाजपुर ब्लॉक क्षेत्र की चार सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इन सीटों पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य और भाजपा सांसद अजय भट्ट, भाजपा नेता राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी प्रचार में जुटे हैं। इससे दोनों ही पार्टी के प्रमुख नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है जिससे बाजपुर की जिला पंचायत सदस्य की सीटें हॉट सीटें हो गई हैं। हरसान जिला पंचायत सदस्य सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमल भट्ट के सामने भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा जोशी को पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने पदमुक्त कर दिया है। साथ ही खीम सिंह दानू, लक्की सोही को भी पद से हटाया है। जिला पंचायत सीटों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी घमासान मचा है

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply