Advertisement

सरकार प्रति एक व्यक्ति,वर्ग के लिए चला रही हे सर्वांगीण विकास तथा उत्थान के लिये योजनायें

रुद्रपुर, 22 जुलाई 2025 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक व्यक्ति/वर्ग के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास तथा उत्थान के लिये विभिन्न विभागों के माध्यम से जनोपयोगी/जन कल्याणकारी कार्यक्रम एवं योजनाओं का कार्यान्वयन किया जाता है। उन्होने बताया कि इन कार्यक्रमों/योजनाओं का उददेश्य प्रत्येक नागरिक का हर दृष्टिकोण से विकास करना होता है। कार्यक्रमों एवं योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु समाज के अंतिम छोर तक प्रशासनिक इकाईया गठित की गयी है। उन्होने बताया कि यह देखने में आ रहा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक उनके अधिकारों को सुलभ कराये जाने एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ उपयोग करने में आम जन-मानस को कई प्रशासनिक जटिलताओं एवं कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों/योजनाओं का कार्यान्वयन भी सरकार के अनुरूप कार्यान्वित नहीं हो पाता है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक उनके अधिकारों को सुलभ कराये जाने एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ सुलभ कराने में आम जन मानस को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक जटिलताओं एवं कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े, इस हेतु अपने स्तर से अधीनस्थ प्रशासनिक इकाईयों के अधिकारियों/ कर्मचारियों को कड़े निर्देश निर्गत करें। उन्होने कहा कि निर्देशों का अनुपालन न करने की दशा में भविष्य में जिला स्तर एवं शासन स्तर पर यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *