काशीपुर। दंपति ने एक प्रॉपर्टी डीलर समेत चार लोगों पर उसकी जमीन का गेट और खेत में लगे यूकेलिफ्टिस के पौधे तोड़कर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला महेशपुरा हनुमान मंदिर के पास निवासी अफजल बेग व शहनाज बेगम ने कुंडा थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी ग्राम सरवरखेड़ा में भूमि है। इस भूमि पर उन लोगों ने चाहरदीवारी व कमरा बनाकर शेष भूमि पर यूकेलिप्टिस की पौध लगा रखी है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से एक प्रॉपर्टी डीलर व तीन अन्य लोग उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने व जान से मारन की धमकी दे रहे हैं।बताया कि मामले में सिविल जज (जूडि) की अदालत में इन लोगों के खिलाफ वाद दायर किया हुआ है। अदालत ने 7 जुलाई को इन लोगों के विरुद्ध स्थगन आदेश पारित किया हुआ है। इसके बावजूद आरोपियों ने 23 जुलाई की शाम उनकी भूमि पर बनी चाहरदीवारी व गेट को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। यूकेलिप्टिस की पौध को तहस-नहस कर दिया। विरोध करने पर अभद्रता की। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply