जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकारण कर 50 बेड का बनाए जाने के कवायद शुरू हो गए। जिसके लिए संयुक्त निदेशक नैनीताल ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
संयुक्त निदेशक डॉ. उषा बिष्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाइयां का स्टॉक चेक किया और अस्पताल में डायरिया, बुखार आदि की पर्याप्त दवाई मिली। साथ ही मौसम के हिसाब से दवा रखने को कहा। डॉ. बिष्ट ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था और कार्यशील बीपीएचयू देखकर संतोष व्यक्त किया। मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने व सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरने की निर्देश दिए। डॉ. बिष्ट ने क्षेत्रीय जनता को सुविधा हेतु जसपुर स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में उच्चीकरण कर 50 बेड का बनाने हेतु अस्पताल मे जमीन का भी स्थलीय निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं विशेषज्ञ
डॉकटरों एवं स्टाफ की चल रही कमी को पूरा करने की मांग की। जिसमें संयुक्त निदेशक डॉ. उषा बिष्ट ने स्वास्थ्य केंद्र जसपुर का उच्चारण कर 50 बेड का बनाने एवं स्टाफ की कमी को शीघ्र ही पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान डॉ मेहताब, डॉ. माधुरी, डॉ. प्रभात, नेहा, साजिद, बासिद, मंदीप आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply