उधम सिंह नगर पुलिस ने कल देर शाम एक पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी निशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। निशान सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिनांक 29 जुलाई 2025 को शाम लगभग 7:30 बजे, कोतवाली सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सेजनी में निशान सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम सेजनी ने आपसी कहासुनी में सुरजीत सिंह पुत्र धीर सिंह (उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम सेजनी) को गोली मार दी थी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply