जसपुर। विद्युत कर्मचारी एलटी लाइन की चपेट में आ गया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया और बिजली घर के सामने हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। इससे विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंम मच गया। परिजन मृतक के परिवार से किसी एक व्यक्ति को नौकरी, प्रकरण की जांच और मुआवजे की मांग की लिखित मांग पर अड़े थे।
मोहल्ला जोशियान निवासी सतीश कुमार जोशी (48) पुत्र करन दत्त पिछले 10 वर्ष से विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को वह मोहल्ल गुजरातियान स्थित खेड़ा लक्ष्मीपुर वाले मोड़ पर एलटी लाइन के पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान शटडाउन लिया हुआ था। उनके साथ एक कर्मचारी पोल के नीचे खड़ा था। तभी अचानक सतीश को बिजली ने नीचे फेंक दिया। मोहल्ले वालों की मदद से उसे सिंघल नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां ईएमओ डाॅ.शैलेंद्र मोहन सिंघल ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन संतुष्टि के लिए उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। मृतक के भाई एडवोकेट अनिल जोशी ने बताया कि घटना के ढाई घंटे बाद तक भी विभाग के अधिशासी अधिकारी ने परिजनों से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं किया। वह अपने ही विभाग के एसडीओ का फोन तक रिसीव नही कर थे। इससे आक्रोश और बढ़ गया। इस दौरान तहसीलदार शुभांगनी सिंह, पूर्व विधायक डाॅ.शैलेंद्र मोहन सिंघल समेत कई सामाजिक लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लिखित आश्वासन पर माने परिजन। ज़ब जाकर मामला शांत हुआ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply