जसपुर:लाइनमेन की मौत के मामले मे विभाग ने जेई को सस्पेंड कर काशीपुर डिवीजन में किया अटैच

राजू के बयान से खुलेगा लाइनमैन सतीश की मौत का राज,

जसपुर। लाइनमैन की मौत का राज उसका साथी जानता है। जो घटना के समय उसके साथ मौजूद था।अब उसके बयानों पर सतीश की मौत का राज टिका है। हालांकि विभाग ने प्रथम दृष्टया कार्रवाई करते हुए जेई को सस्पेंड करकाशीपुर डिविजन में अटैच किया है। एलटी लाइन की चपेट में आकर मोहल्ला जोशियान निवासी सतीश कुमार जोशी (48) की करंट लगने से मौत हो गई थी।वह मोहल्ला गुजरातियान स्थित खेड़ा मोड़ पर फॉल्ट सही कर रहे थे।उसका साथी राजकुमार उर्फ राजू घटना के समय उसके साथ मौजूद था। सूत्रों के मुताबिक राजू को भी करंट लगा था लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी वह बच गया।ऊर्जा निगम के ईई गोविंद सिंह कार्की पहले ही तीन सदस्य टीम गठित कर घटना की जांच के निर्देश दे चुके हैं।परिजनों को विभागीय जांच रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि शनिवार को मृतक के भाई एडवोकेट अनिल जोशी ने मामले से जुड़ी एक तहरीर पुलिस को सौंपी है।

उन्होंने उसमें विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही का
आरोप लगाते हुए जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क कर उनकी ओर से जारी जांच के बारे में पूछा जा रहा है। अन्यथा पुलिस फिर अपनी कार्रवाई करेगी।

प्रथम दृष्टया मामले की गंभीरता को देखते हुए जेई मोहम्मद अजहर को निलंबित कर काशीपुर की डिविजन में अटैच किया

गया है। मामले में तीन सदस्य टीम की जांच जारी है। रिपोर्ट आते ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गोविंद सिंह कार्की,

ईई ऊर्जा निगम, विद्युत वितरण खंड, जसपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *