जसपुर भाजपा कार्यालय पर भाजपाइयों ने अध्यक्ष भट्ट का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

वरिष्ठ भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान सहित तमाम भाजपाइयों ने केक काट कर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की दीर्घायु की कामना की

जसपुर। भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन केक काटकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोमवार को भूतपुरी रोड स्थित अपने भाजपा कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने भाजपाइयों के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर केक काटकर मिठाई बांटी। साथ ही उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की । इस अवसर पर अशोक खन्ना , महाराज सिंह , अजय राणा , वेदानंद शर्मा , चौधरी बृज किशोर , महेंद्र कश्यप , रूपेश कुमार , मुरारी सिंह , शैलेंद्र सिंह , रवि कुमार , ओम प्रकाश सिंह , प्रवेश सिंह , वीरेंद्र वर्मा , गौतम सिंह , सुरेंद्र चौहान , बाबू तोमर वीरेंद्र शर्मा अमित कुमार , संजीव शास्त्री , जितेंद्र कुमार , महेश चौहान , संदीप चौहान आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *