पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर वार्ता कर उत्तरकाशी में बादल फटने घटना की ली जानकारी

हर संभव मदद का दिया आश्वासन

देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश सरकार, एस.डी.आर.एफ, सेना और अन्य रेस्क्यू टीमों द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *