अपराध:31वीं वाहिनी पीएसी में संविदा पर तैनात कुक के खिलाफ केस दर्ज

रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में संविदा पर तैनात कुक 46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात मुख्य आरक्षी की नाबालिग बेटी व उसकी दोस्त का पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। मुख्य आरक्षी ने कुक को पकड़कर संबंधित वाहिनी कर्मियों के सुपुर्द कर दिया और कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात मुख्य आरक्षी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वे वाहिनी के सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ निवास करता है। पांच अगस्त की रात उनकी बेटी रोते हुए कमरे में आई थी। बेटी ने बताया कि एक व्यक्ति 31वीं वाहिनी पीएसी से उसका और सहेली का पीछा करते हुए घर तक आ गया है। वह घर के सामने सड़क पर खड़ा है। जब उन्होंने घर के बाहर देखा तो एक व्यक्ति खड़ा था। पूछने पर उसने अपना नाम गोविंद वर्मा और 31वीं वाहिनी पीएसी में संविदा कुक के पद पर कार्यरत होना बताया। उनके पूछने पर गोविंद ने बीयर पीने की पुष्टि की। इस पर उन्होंने वाहिनी के उच्चाधिकारियों को सूचना दी और संविदा कुक को 31वीं वाहिनी पीएसी के कर्मियों के सुपुर्द किया। पुलिस ने संविदा कुक गोविंद वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *