आपदा राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 करोड़ की धनराशि का दिया योगदान
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मेंनाली, बैंक ऑफ बड़ौदा के जी.एम श्री प्रतीक अग्निहोत्री, डीजीएम श्री एस.पी.एस तोमर , रीजनल हेड श्री अरविंद जोशी मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply