जसपुर। सऊदी अरब सरकार ने वर्ष 2026 की हज यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक इस बार बीवी और शौहर यात्रा के दौरान एक ही कमरे में एक साथ नहीं रह सकते हैं। पुरुषों को महिला आजमीन के कमरों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अलग अलग कमरों में ठहराए जाने की यह कवायद पिछले दो सालों से चल रही थी जो इस बार अमल में लायी जाएगी।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 2026 की हज यात्रा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें सऊदी अरब सरकार ने महिलाओं और पुरुष हज यात्रियों को एक साथ एक ही कमरे में ठहराने की व्यवस्था खत्म कर दी है। नए नियम के मुताबिक, पुरुष आजमीन को महिला आजमीन के कमरों में प्रवेश की भी अनुमति नहीं मिलेगी। इस बार महिला और पुरुष आजमीन को अलग
अलग कमरों में ठहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में हज यात्रियों को ठहराने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया होटल और बिल्डिंग किराए पर लेती है। कमरों के साइज मुताबिक एक ही राज्य के महिला व पुरुष हज यात्रियों का अलग-अलग ग्रुप बनाकर एक ही कमरे में ठहरने की व्यवस्था रहती है।
कई समस्याएं भी आएंगी
जसपुर। महिला और पुरुष यात्रियों के सऊदी अरब में अलग रहने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हज आवेदकों ने बताया कि पहली बार हज पर जाने वाले बुजुर्ग को अपनी पत्नी के साथ न रहने पर कई समस्याएं पैदा होंगी। कुछ यात्रियों ने इस नियम को उनके धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है। हज आवेदक मोहम्मद फखरुद्दीन ने बताया कि हज के दौरान अकेले रहने पर पति-पत्नी खुद को असहज महसूस करेंगे। उन्हें एक-दूसरे के बिना परेशानी हो नि सकती है। खासकर वे लोग जो बीमार हैं या जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है। विदेशी धरती पर पहली बार अनजान जगह उन्हें अपने लाइफ पार्टनर से अलग रहना पड़ेगा। उन्हें सुरक्षा संबंधी चिंता भी सताएगी।
पिछले वर्ष अकेले भारतीय हज यात्रियों को एक साथ ठहराने की छूट
हज कमेटी के ईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सऊदी अरब हुकूमत ने पिछले वर्ष भारतीय हज यात्रियों के बीवी और शौहर को एक साथ ठहराने की छूट दी थी। अब यह छूट इस बार खत्म कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुनिया के अन्य देशों के महिला व पुरुष हज यात्री अलग-अलग कमरों में ठहराए जाते हैं। सऊदी हुकूमत ने सिर्फ भारतीय महिला व पुरुष यात्रियों को एक साथ एक ही कमरे में ठहरने और किचन की छूट दी थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की शिकायत थी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply