जसपुर । नाबालिक युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना उसको गर्भवती बनाने के मामले में पुलिस ने कलयुगी नाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम निवासी ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि उसके बड़े भाई की पत्नी अपने बच्चों को छोड़कर चली गई थी। 5 वर्ष पूर्व उसके भाई ने जसपुर के एक मौहल्ला निवासी युवती से दूसरी शादी की थी और उसका भाई किराए के मकान में जसपुर रहने लगा था। उसकी 15 वर्षीय एक बेटी उसके पास रहती थी। सौतेली नानी की तबीयत खराब रहने के कारण उसका सौतेला नाना उसको अपने घर जसपुर ले आया। उसने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिक भतीजी के साथ जबरदस्ती उसके सौतेले नाना ने शारीरिक संबंध
बनाए और डरा धमका कर रखा। जिससे लगातार संबंध बनाने से वह गर्भवती हो गई थी। चार-पांच दिन पहले उसकी भतीजी ने एक पुत्री को जन्म दिया। जिसको उसके नाना ने गोद दे दिया और धमकाया किसी को बताया तो तुझे जान से मार दूंगा। उसकी भतीजी ने 9 अगस्त को अपने सौतेली मां को आ बीती बताई तो उसके पैरों ताले की जमीन खिसक गई फिर उसने सारी बातें अपने पति को बताई। उसके भाई ने 10 अगस्त को सारी हकीकत उस बयान की। उसने सौतेले नाना के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर धारा 5/6, 351(2), 64 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि नाबालिक के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को गंभीरता के साथ तत्काल कार्रवाई की गई और कलयुगी नाना को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply