डीएम भदौरिया ने ली जिला गंगा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

रूद्रपुर 13 अगस्त 2025- जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने पेयजल निगम को एसटीपी कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें व टेस्टिंग करते हुए प्लांट शुरू करने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता पेयजल निगम ने बताया कि काशीपुर एसटीपी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, टेस्टिंग कार्य चल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि बनाये जा रहे एसटीपी प्लांट को स्थलीय निरीक्षण करें ताकि पता चल सकंे कि एसटीपी का कितना कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होने कहा कि सरकारी व प्राइवेट सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस अवश्य लगवाये व उनकी निगरानी भी रखे ताकि सीवर टैंक वाहन खुले में सीवर न डाल सकेें। उन्होने नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी सीवर वाहन संचालकों को निर्देशित करें कि सीवर को नजदीकी ट्रीटमेंट प्लाट में ही डाले। उन्होने कहा कि खुले में सीवर डालने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस स्थान पर लोगों द्वारा नियमित कूड़ा डाला जा रहा उन स्थानो को चिन्हित कर फोटोग्राफ भेजे व उस स्थान पर सीसी टीवी कैमरा लगाये ताकि पता चल सकें की कौन लोग कूड़ा डाल रहे है। उन्होने कहा कि कूड़ा डालने वाले लोगों को चिन्हित कर चालान की कार्यवाही भी करें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नगर आयुक्त व नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क के किनारे कही भी कूड़ा नजर न आये इस हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होने कहा कि लिगेसी वेस्ट को नियमित निस्तारण कराते रहे, कही भी कूड़ा डम्प न किया जाये। उन्होनेे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को निर्देश दिये कि औद्योगिक संस्थानों में नियमित निरीक्षण करें व बिना ट्रीट किये पानी यदि कोई नदी, नालों में पानी डालता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जनपद में संचालित होटलों का पंजीयन कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा जो होटल पंजीयन नही करा रहे है उन्हे नोटिस भेजने के निर्देश दिये। उन्होने गंगा की सहायक नदी गौला व कोसी नदी को स्वच्छ व ड्रेजिंग कराने हेतु राजस्व, वन एवं सिचांई विभाग संयुक्त सर्वे कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि गौला नदी को स्वच्छ व ड्रेजिंग कराने हेतु टीम द्वारा सर्वे कर लिया गया है व कोसी नदी का सर्वे कार्य गतिमान है। उन्होने चिकित्सालयों से प्रतिदिन निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट का मानकों के अनुसार निस्तारण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को नमामि गंगे व एनजीटी के गाइड लाइनों का अनुपालन करने के निर्देश दिये।

बैठक में डीएफओ यूसी तिवारी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी, सिंचाई बीएस डांगी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय गुरमीत सिंह, प्रियंका रैकवाल, प्रतिभा कोहली, दीपक कुमार शर्मा, मनोज दास, राकेश कोटिया, संजय कुमार, राजकुमार भारती, नामित सदस्य डॉ0 आशुतोष पंत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *