भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मे श्रद्वालुओं का उमड़ा सैलाब

जसपुर में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई

जसपुर। भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा परमपरागत एवं हषोल्ल्लास के साथ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस दौरान श्रद्वालुओं ने रथ का रस्सा खींचकर धर्मलाभकमाया।

श्री हरिनाम संर्कीतन समिति के तत्वाधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सुबह 11 बजे भगवान जगन्नाथ जी का आगमन हुआ। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक महासंकीर्तन एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम हुआ। आरती के बाद श्री अग्रवाल सभा भवन से यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के दौरान आगें विदेशी महिलायें ढोलक की थाप पर जय श्री कृष्ण का गान गाती हुई चल रही थी। पीछे पीछे बैंड बाजों पर धार्मिक धुन एवं गीत बज रहे थे। रथ के दोनों रस्सों को महिला एवं पुरूष श्रद्वालुओं खींचकर चल रहे थे। रथ यात्रा नगर

के बारी चौक, ठाकुर मंदिर, आर्य समाज रोड, पुरानी नगर पालिका चौक, सक्को वाली मस्जिद, कोतवाली रोड मेंन बाजार से होती हुई अग्रवाल सभा तक निकाली गई और विधिवत रूप से समापन किया गया। भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान रथ यात्रा का धर्म प्रेमी जनता ने जगह-जगह आरती की और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा

यात्रा के बाद महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में सहयोग देने वाले लोगों को प्रतीक चिंह दिए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेन्द्र मोहन सिंघल, निकेश अग्रवाल, महेंद्र अरोरा, अवलोक जैन, नीलकमल, हरीश ग्रोवर, हरिओम सिंह, अंकुर बंसल, मनीष अग्रवाल, विमल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, मोनू, सुशांत विश्नोई, सनी पधान आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *