संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने देश के गर्व के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर दी सलामी
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार पंडित पूर्णा नन्द तिवारी इंटर कॉलेज के कॉलेज के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर हर्षउल्लास से मनाया गया।

सर्वप्रथम संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने देश के गर्व के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराया तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसका शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों पर नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम मे मौजूद पूर्व विधायक डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने 79 वें स्वंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का पालन करे तो देश की स्थिति और बेहतर हो सकती है। साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं क़ो बधाई देते हुये। देश प्रेम ऐंव राष्ट्र के प्रति अपनी सहभागिता के लिये प्रेरित किया संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने इस अवसर देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भाव पूर्ण स्मरण किया एवम संस्थान के विद्याथियों से कहा की आप ही देश के भविष्य हो इस स्वतंत्रता को बनाए रखने की जिम्मेदारी आप सभी के कंधो पर है अंत में उन्होंने सभी को 15 अगस्त की बधाई दी । इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल,अध्यक्ष प्रदीप गोयल,उप प्रबंधक अवलोक गोयल, उपाध्यक्ष अंकुर बंसल,प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य,सहित समस्त , स्टाफ एवम विद्यार्थीगण खासी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply