जसपुर इनरव्हील क्लब ने पं.पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज की चार छात्राओं को दी साइकिल

साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिले

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर इनरव्हील क्लब द्वारा पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज की चार छात्राओं को साइकिल प्रदान की गईं l आज सोमवार को क्लब अध्यक्ष रेनू गोयल के नेतृत्व क्लब की पदाधिकारी पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज पहुँची जहाँ उन्होंने कॉलेज की कक्षा 6 की गुंजन निवासी


नारायणपुर ,अंजली निवासी हल्द्वासाहू, भूमिका निवासी धर्मपुर तथा कक्षा 8 की सलोनी निवासी मडुवाखेड़ा को इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रेनू गोयल और उनकी टीम द्वारा साइकिल प्रदान की गई ताकि छात्राएं पठन पाठन हेतु विद्यालय आने में जो कठिनाइयां महसूस करती हैं,उनसे छुटकारा मिल सके।

साइकिले पाकर छात्राओं के चेहरे खिले

साइकिल पाकर चारों छात्राएं बहुत खुश और उत्साहित हुईं और छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने इनर व्हील क्लब का धन्यवाद प्रस्तुत किया।

इनर व्हील क्लब का प्रधानाचार्य ने जताया आभार


इनरव्हील क्लब द्वारा छात्राओं को दी गई सौगात पर प्रधानाचार्य डॉ॰सर्वेश कुमार वर्मा ने इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा रेनु गोयल, उपाध्यक्ष मीता अग्रवाल,सचिव संगीता शर्मा ,कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल आई• एस• ओ•, स्वाति,मीनल अग्रवाल ,चारु, प्रिया गर्ग आदि को पूरे विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर मनीषा, प्राची अग्रवाल,मंजू, सीमा गर्ग,बबीता, शिवांगी, निशी रेशमा सिद्दीकी राजिंदर कौर आदि भी उपस्थित रहीं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *