राशिद अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व मे बढ़ रहा हे पार्टी का कुनबा*

समाजवादी पार्टी की मीटिंग में दर्जनों युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

काशीपुर में समाजवादी पार्टी की एक अहम बैठक काशीपुर में पंजाबी सभा रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट में हुई बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा रहे सभा का संचालन सपा प्रदेश सचिव मोहम्मद नाजिम सैफी ने किया, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा की उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी प्रशासन के दम पर अपने कार्यों को अंजाम दे रही है आज जनता के द्वारा डाले हुए वोटो की लूट कर सरकार जनता के विश्वास पर डाका डाल रही है रवि छाबड़ा ने कहा की लोहिया जी का नारा था कि जिंदा कॉम 5 वर्ष तक इंतजार नहीं करती समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्य करता उत्तराखंड में भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करते हुए आगे बढ़ेगा, रवि छाबड़ा ने कहा आज उत्तराखंड में पहाड़ों से पलायन सरकार नहीं रोक पाई बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई सिडकुल के अंदर स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है, सभा में महिला सभा की जिला अध्यक्ष एडवोकेट जया ठाकुर ने कहा आज उत्तराखंड में महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा महिलाओं में आ सुरक्षा की भावना बढ़ रही है कानून व्यवस्था पर पूर्ण रूप से सरकार का नियंत्रण है इसलिए कानून से न्याय नहीं मिल पा रहा महिला सभा की जिला अध्यक्ष जया ठाकुर ने कहा आज उत्तराखंड में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में जिस प्रकार से कमजोर साबित हो चुकी है उसे जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की की सभी साथी समाजवादी पार्टी के आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए माननीय अखिलेश यादव जी का साथ दें, इस अवसर पर राशिद अहमद को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया, वह दर्जनों युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सदस्य ग्रहण करने वालों में जफर सलमानी नदीम सलमानी अबीर अहमद इकरार सलमानी शहवेज सैफी फुरकान अहमद कुक्कू खान. कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू मोहम्मद नाजिम सैफी विक्की बतला सरदार मोहन सिंह काशीपुर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर राजीव गुप्ता हर्ष कुमार सचिन कुमार मोहम्मद यामीन मंसूरी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *