तहसील और ब्लाक स्तर पर गहन सत्यापन चलेगा अभियान
, देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड में पहचान छिपाकर सनातन धर्म में सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए जिलों में तहसील और ब्लाक स्तर पर गहन सत्यापन अभियान चलेगा। साथ ही जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर आम नागरिकों को ऐसे अपराधों से बचने के लिए जागरुक किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित विशेष टीम प्रत्येक जिले से इस संबंध में रिपोर्ट प्राप्त कर शासन को भेजेगी।
गृह सचिव शैलेश बगोली ने सोमवार को इस संबंध में पुलिस महानिदेशक एवं समस्त जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी किए हैं। ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए गहन सत्यापन अभियान आवश्यक है। राज्य एवं जिला स्तर पर इस तरह के अपराधियों के संबंध में जानकारी देने को पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के माध्यम से इंटरनेट मीडिया पर भी संदेश दिया जाना चाहिए। शासन ने पुलिस मुख्यालय को आपरेशन कालनेमि अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने को
कहा है। ऐसे अपराधों पर भारतीय न्याय संहिता, औषधि व चमत्कारिक अधिनियम, 1984, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000, उत्तराखंड धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम, 2018 के अंतर्गत कार्रवाई की
उत्तराखंड में इन अपराधों पर लगेगा अंकुश
छदम पह्यान के आधार पर जनता को भ्रमित करना
चमत्कारिक उपचार का झांसा देकर लोगों को गुमराह करना
भ्रामक विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगना
साइबर धोखाधड़ी, फर्जी इंटरनेट प्रोफाइल, फिशिंग डिजिटल
तस्वीरों से छेड़छाड़ कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करना
विवाह के नाम पर छल
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देश में अवैध रूप से निवास करना
कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply