सीएम के निर्देश पर जीतेन्द्र नेगी के घर पहुंचे जिले के मुख्य अधिकारी

परिजनों से मुलाकात कर मामले में अभी तक की गयी कार्रवाई की जानकारी दी।

पोड़ी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पौड़ी जिले के तलसारी गांव निवासी दिवंगत जीतेन्द्र नेगी के परिजनों से मुलाकात कर मामले में अभी तक की गयी कार्रवाई की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जितेंद्र नेगी के परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में युवक जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व, उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ व्यक्तियों पर रुपये ठगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु चमोली को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *