Advertisement

31 अगस्त को होंगी 5 परीक्षाएं, 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट किये तैनात

देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31 अगस्त को विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाएगी लिखित परीक्षा। – उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारम्भिक परीक्षा-2023 में 8314 परीक्षार्थी शामिल होंगे एडीएम (वित्त राजस्व) केके मिश्रा ने परीक्षा के लिए तैनात मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक, परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से 31 अगस्त को उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारम्भिक परीक्षा-2023 जनपद देहरादून के 19 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में प्रातः 10 बजे से 01 बजे के बीच संपन्न होगी। इस परीक्षा में 8314 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून द्वारा 31 अगस्त को ही फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक, वैज्ञानिक सहायक के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा देहरादून के 22 परीक्षा केन्द्र पर एकल पाली में प्रातः 11 बजे से 01 बजे के मध्य संपन्न की जाएगी।

इस परीक्षा में 9462 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। एडीएम (एफआर) केके मिश्रा ने गुरुवार को सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा में उचित फिस्किंग होगी। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में नहीं लाया जाएगा। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्धारित समय पर परीक्षा सामग्री को उपलब्ध करायेंगे और अपने केन्द्रों का निरीक्षण करेंगें। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों एवं सौंपे गए दायित्व का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उपस्थित आयोग के प्रतिनिधियों ने आयोग से सम्बंधित दिशा निर्देश से सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया। बताया कि परीक्षा केन्द्र में फोटोकॉपी रूम सील रहेगा और परीक्षा की सामग्री निर्धारित प्रक्रिया के साथ खोली जाएगी। एडीएम ने बताया कि सभी केन्द्र व्यवस्थापक को अपने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *