पत्रकार हितों को लेकर मंथन, एकता का आवाह्न*
जसपुर । उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने सरकार से पत्रकारों को तहसील स्तर पर मान्यता एवं आर्थिक सहायता का लाभ दिलाने के लिए नीति बनाने की मांग की ।
सुभाष चौक स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी और प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिलक राज, किरण शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया । बैठक में पत्रकारों के साथ आए दिन अभद्रता एवं उत्पीड़न जैसी घटनाओं को लेकर कड़ी निंदा की गई । साथ ही ऐसी अप्रिय घटनाओं से एक जुटता के साथ निपटने के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया । पत्रकारों ने तहसील स्तर पर मान्यता एवं आर्थिक सहायता का लाभ दिलाने हेतु पत्रकार हित में नीति बनाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया । प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने कहा कि यूनियन इकाई अपने स्वार्थ को छोड़ पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करें । कहा कि पत्रकारों के हितों की लड़ाई यूनियन के माध्यम से लड़ी जाएगी, संगठन हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ा है और किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने सभी पत्रकारों को एकजुट रहने का आह्वान किया । कार्यक्रम का संचालन आलम रज़ा ने किया।इस अवसर पर जिलामंत्री विनोद कुमार,सुशील चौहान, मेहन्द्र राही, हसीब सिद्दीकी,कुलदीप सिंह,तौफीक अहमद, युसूफ मंसूरी,सावित्री देवी,चित्रा भट्टनागर, प्रकाश पुंज,आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply