चम्पावत। अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाईन चम्पावत में उप निरीक्षक (एम) कृष्ण कुमार सिंह की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा उप निरीक्षक (एम) कृष्ण कुमार सिंह को *प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनका सेवानिवृत्त जीवन सदैव शान्तिमय, स्वस्थ एवं समृद्धशाली होने तथा अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना* करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से *सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं* दी गयी । साथ ही अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानते रहेंगे तथा उनका सहयोग एवं सदभावनाऐं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी। पुलिस विभाग में उनके द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यो की सराहना की गयी साथ ही उनके *सरल, मृदु, शान्त तथा शालीन स्वभाव की सराहना करते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना* की ।
सेवानिवृत्त होने वाले उप निरीक्षक (एम) कृष्ण कुमार सिंह द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान *खट्टे-मीठे अनुभवो को उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों* के साथ साझा कर सभी को सदैव पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी करने हेतु *प्रेरित* किया गया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply