गलत इंजेक्शन देने का आरोप, जांच समिति गठित
रुद्रपुर । जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने नर्स द्वारा गलत इंजेक्शन देने के आरोप लगाए हैं। वहीं मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर एक फुलसुंगा निवासी 28 वर्षीय सिम्पी रस्तोगी को 29 अगस्त को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मृतका के पति मुकेश ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद सिम्पी का शरीर नीला पड़ने लगा और थोड़ी देर में ही उसकी सांसें थम गईं।परिजनों ने इसे गलत इंजेक्शन का परिणाम बताया। वहीं, अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने परिजनों के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जिस दवा को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, वही दवा भर्ती के पहले दिन से ही नियमित रूप से दी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply