Advertisement

जसपुर पूर्णानंद तिवारी इंटर कालेज ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

जसपुर में मेडल व प्रमाण पत्र के साथ विजेता टीम।

जसपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

खेलो इंडिया के तहत निजी स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सैनी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में बताया। खेल समन्वयक सुभाष चंद्र ने बताया कि पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर

कॉलेज ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शेरेटन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम द्वितीय एवं पीएम श्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज महुआडाबरा की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में सात विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया।

विजेता टीम को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहां पर प्रबंधक दीपक सिंघल, श्रेय सिंघल, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी अमित कुमार सैनी, रवि कुमार, शुभम चैहान, मोहन सिंह, अनमोल, दीपेश, अशोक कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *