देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन,महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित हरक सिंह रावत व अन्य कांग्रेस जनों को लिया हिरासत
देहरादून: नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमेन सेफ्टी (NARI 2025) रिपोर्ट में देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है. इसे लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. पुलिस ने जैसे ही महिला कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका, तभी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गई. प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल हुए. इधर हंगामे के दौरान पुलिस ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा समेत पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व अन्य कांग्रेस जनों को हिरासत में ले लिया.बुधवार तीन सितंबर को उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेले के नेतृत्व में कांग्रेसी हांडी में गोबर लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय को घेरने निकले थे. सभी कांग्रेसी नेहरू कॉलोनी LIC चौक पर एकत्र हुए, फिर वहां से बीजेपी प्रदेश कार्यालय की तरफ कूच किया, लेकिन फव्वारा चौक के बाद समर वैली स्कूल के सामने पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया.
पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोका: समर वैली स्कूल से लेकर फव्वारा चौक तक पुलिस ने कई लेयर में बैरिकेडिंग लगाए गए थे. इसके अलावा बीजेपी कार्यालय पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. कांग्रेसियों ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय जाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे ही नहीं बढ़ने दिया. इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई.

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply