कहा राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है:मुख्यमंत्री
बागेश्वर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कपकोट (बागेश्वर) के आपदा प्रभावित बैसानी गांव के राहत शिविर में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी को भी अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबका हालचाल जाना और उनको भरोसा दिलाया कि पुनर्वास की प्रक्रिया त्वरित और पारदर्शी ढ़ंग से पूरी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और राशन वितरण की व्यवस्था का गहन निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply