पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही सड़क हादसे में जान जाने का मामला
बृहस्पतिवार को नया ढेला पुल बैलजुड़ी मोड़ के पास मिला शव
काशीपुर। बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के सदस्य इसे हत्या तो पुलिस सड़क हादसे में जान जाने की बात कर रही है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
बिजनौर के आजमपुर निवासी सचिन चौहान (38) पुत्र अतर सिंह यहां मोहल्ला लाहौरियान में किराये के मकान में पत्नी ज्योति और बेटे ओम (12) के साथ रहकर खराद मशीन की रिपेयरिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार रात सवा आठ बजे वह घर पर बताकर बाइक से नया ढेला पुल की ओर चला गया। इसी दौरान किसी ने कुंडा थाना पुलिस को सूचना दी कि नया ढेला पुल बैलजुड़ी मोड़ के पास बाइक सवार व्यक्ति की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply