खनन विभाग द्वारा अवैध खनन कर रहे तीन स्टोन क्रेशर को किया गया सीज।
हरिद्वार दिनांक 10 सितंबर 2025 जिला खनन अधिकारी हरिद्वार मोहम्मद काजिम रजा ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में किसी भी तरह से अवैध खनन न हो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार के तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर एवं ग्राम महतौली में अवैध खनन की दूरभाष पर शिकायत प्राप्त हुई जिसके क्रम में उनके द्वारा एवं भूतत्व खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के नेतृत्व में विभागीय दल के द्वारा तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर स्थित मै0 लिमरा स्टोन क्रेशर, ग्राम महतौली स्थित मै0 दून स्टोन क्रेशर एवं श्री साईं स्टॉक का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उक्त तीनों स्टोन क्रेशरो को मौके पर पैमाशी की गई तथा उक्त क्रेशरो को मौके पर सीज करते हुए उनकी ई-रवान्ना आई0डी0 को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply