काशीपुर के छात्र को हिंदी दिवस पर सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री धामी

काशीपुर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कड़ी मेहनत के दम पर हिंदी और सामाजिक विषय में 100 फीसदी अंक लाने पर काशीपुर के छात्र को हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। 14 सितंबर को देहरादून में हिंदी दिवस पर समारोह का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिरकत कर मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसी दौरान किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी कक्षा 11 के छात्र हिमांशु को 10वीं बोर्ड परीक्षा हिंदी में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री एवं भाषा मंत्री सम्मानित करेंगे। हिमांशु के पिता किशन चंद काशीपुर गैस एजेंसी में सिलिंडर डिलीवर करने का कार्य करते हैं। माता शोभा देवी गृहिणी हैं। छोटा भाई कपिल कक्षा छह का छात्र है। सामाजिक विषय के शिक्षक जीवन लाल ने इसी छात्र से 100 फीसदी अंक लाने पर दस हजार देने की शर्त लगाई थी। हिंदी की शिक्षिका रजनी चावला हैं। प्रधानाचार्य डॉ. किरन सिंह ने बताया कि 15 अगस्त पर शिक्षक ने दस हजार रुपये की नकद धनराशि देकर हिमांशु सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *