देहरादून, टिहरी उत्तराखंड के सबसे बड़े पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा। खासतौर पर टिहरी झील के आस पास के क्षेत्र में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
इसके लिए दिल्ली में गुरुवार को केंद्र सरकार और एडीबी के बीच 1260 करोड़ का लोन साइन किया गया।
GG
एडीबी के इस बजट से टिहरी झील समेत टिहरी शहर में पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने को मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। साफ सफाई का बेहतर सिस्टम तैयार किए जाने के साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम किया जाएगा। सालाना आने वाले 47 लाख पर्यटकों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा।
ग्रामीण विकास को बढ़ावा देते हुए आपदा से निपटने का भी सिस्टम विकसित किया जाएगा। करार में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और एडीबी की मिशन प्रभारी अधिकारी काई वेई येओ ने साइन किए। जूही मुखर्जी ने कहा कि प्राथमिकता में टिहरी झील के विकास
को रखा गया है।
इन परियोजनाओं पर होगा कामः कोटी कालोनी से डोबरा चांठी पुल तक 14 किमी की लंबी मॉल रोड विकसित होगी। इस मॉल रोड पर साइकिल ट्रैक, पैदल वॉक ट्रैक, जगह जगह व्यू प्वाइंट और फूड स्टॉल विकसित होंगे। डोबरा चांठी पुल के पास एम्यूजमेंट पार्क विकसित होगा।
लोन एग्रीमेंट साइन होते ही टिहरी से जुड़ी पर्यटन गतिविधियां अब तेजी के साथ आगे बढ़ेंगी। योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर काम किया जाएगा। धीराज सिंह गर्ज्याल, सचिव पर्यटन

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply