जसपुर। पतरामपुर वन चौकी के पास एक युवक को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर युवक किसी तरह गुलदार के चंगुल से बचा। घायल युवक को सरकारी चिकित्सालय में उपचार दिया गया है। घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक बिट्टू 28 वर्ष निवासी ग्राम सिपका ने बताया कि वह सुबह साढ़े छह बजे करीब घर से बाइक पर सवार होकर पतरामपुर के लिए निकला था।कि पतरामपुर वन विभाग की चौकी के पास गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।शोर और चीख मचाते हुये किसी तरह उसने संघर्ष कर अपनी सुरक्षा की। इस दौरान उसके , पेट व हाथ पर गहरे गुलदार ने जख्म कर दिए।इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।हाला कि यह क्षेत्र में पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी गुलदार कई लोगों को हमला कर घायल कर चुका है। जिसको लेकर वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply