हल्द्वानी।उत्तराखंड में लगातार बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जनता में गहरी चिंता व्याप्त है।
हल्द्वानी तिकोनिया बुद्ध पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन में जनता की व्यथा को सामने रखा गया।
सीओ सिटी हल्द्वानी के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई।
यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मा करण महारा जी हल्द्वानी के जनप्रिय विधायक श्री सुमित हृदयेश जी, उपनेता प्रतिपक्ष श्री भुवन कापड़ी जी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री प्रकाश जोशी जी, हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट जी, उधम सिंह नगर ज़िला कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री हिमांशु गावा जी, रुद्रपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री सीपी शर्मा जी, श्री हरीश पनेरू जी, श्री लखन सिंह नेगी जी, राहुल छीमवाल जी, श्री ललित जोशी जी, श्रीमती शांति बिष्ट जी, संदीप चीमा जी, मीमांशा आर्य जी समेत सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply