रुद्रपुर:पांच हजार कुत्तों को किया गया बधियाकरण

रुद्रपुर नगर निगम जल्द ही कुत्तों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) बनाएगा। निगम क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के साथ ही उनको एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बाद पहचान के लिए बाएं कान पर कट लगाए जाएंगे। नगर निगम एसओपी को जल्द बोर्ड से पास कराकर नियम बनाएगा।

लावारिस कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सभी नगर निकायों को नियम बनाने के निर्देश दिए थे। नगर क्षेत्र के लावारिस कुत्तों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाने के साथ ही बधियाकरण करने, भोजन देने के लिए स्थान चिह्नित करने और आक्रामक कुत्तों को अलग रखने की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए थे।

पांच हजार कुत्तों को किया गया बधियाकरण
नगर निगम की ओर से बधियाकरण के लिए अभियान चल रहा है। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। अब तक नगर निगम क्षेत्र के पांच हजार कुत्तों का बधियाकरण किया गया है। अभी टीमें लावारिस कुत्तों को चिह्नित कर रही हैं। रैबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद कुत्तों के बाएं कान पर कट लगाया जा रहा है।

पालतू कुत्तों का लेना होगा लाइसेंस
नगर निगम क्षेत्र में पालतू कुत्ते रखने के शौकीन लोगों को लाइसेंस लेना हाेगा। इसके लिए निगम को शुल्क देना होगा। लाइसेंस शुल्क के लिए निगम एसओपी में प्रावधान करेगा।

लावारिस कुत्तों के लिए नगर निगम की ओर से एसओपी तैयार की जा रही है। आक्रामक कुत्तों को अलग रखने की व्यवस्था की जाएगी। लावारिस कुत्तों के खतरे से नगर की जनता को सुरक्षित रखने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। -विकास शर्मा, मेयर नगर निगम रुद्रपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *