डॉ. सिंघल का विधायक आदेश चौहान को चेलेंच,खुले मंच पर आमने सामने सीधे बहस को तैयार

जन आक्रोश रैली नहीं विधाइका बचाओ रैली थी:डॉ. सिंघल

विधायक आदेश चौहान पर रोडवेज बस स्टेण्ड निर्माण को चहितो के जरिए स्टे कराने के लगायें आरोप

जसपुर।भाजपा नेता व पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने आज जहाँ कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को विधायका बचाओ रैली बताया वहीँ उन्होंने रोडवेज बस निर्माण को रोकने के रोकने के भी आरोप मंढे।इतना ही नही उन्होंने ने विधायक आदेश चौहान को मंच पर आकर खुली बहस करने का भी निमंत्रण दिया।
आज अपने कार्यलय मे पत्रकारों से रूबरू होते हुये पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने कांग्रेस विधायक आदेश चौहान पर जमकर प्रहार किये। सब से पहले डॉ. सिंघल ने शनिवार को नगर मे निकाली गई जन आक्रोश रैली को अपनी विधायिका बचाव रैली निकाली करार दिया। उन्होंने कहा की रैली में प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी के बावजूद विधायक आदेश चौहान भीड़ जुटाना में नाकाम साबित दिखे। साथ ही जिस वर्ग पर वह अपना प्रभाव रखते है रैली मे उस वर्ग का प्रतिनिधित्व ना के बराबर दिखा, जिससे यह साबित हो गया कि रैली पूरी तरह फ्लॉप रही।


इस के आलावा भी उन्होंने
ने जसपुर काग्रेस विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए।वही उन्होंने ने जन आक्रोश रैली मे डेम छेत्र के मुद्दे को उठाने विधायक आदेश चौहान पर कड़ा प्रहार करते हुये कहा कि वह यह बताये कि डेम छेत्र मे उन्होंने ने अपनी विधायक निधि से कितने विकास कार्य कराएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि

कि विधायक आदेश चौहान को डैम क्षेत्र से इतना लगाव है तो अपनी विधायक निधि से पैसा खर्च कर वहां का विकास करें।डॉ. सिंघल ने दवा करते हुये कहा कि विधायक ना होते हुये भी उन्होंने डैम छेत्र में मंडी समिति एवं अन्य विभागों से सड़के आदि विकास कार्य करवाए हैं।स्टेडियम को लेकर डॉ. सिंघल ने कहा कि जब वह विधायक थे तो 17 नवंबर 2014 को स्टेडियम की घोषणा कराकर एक करोड रुपए की धनराशि मंजूर कराई और चारदीवारी निर्माण कराया गया। दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि 2017 में आदेश चौहान विधायक बन गए जब स्टेडियम निरस्त होगया। उन्होंने विधायक आदेश चौहान पर स्वालिया निशान लगाते हुये कहा कि तब उन्होंने जनता को साथ लेकर इसका विरोध क्यों नहीं किया, आज वह मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं जबकि इस विधानसभा क्षेत्र के 9 वर्ष से विधायक है वह हैं। डॉ. सिंघल ने विधायक आदेश चौहान पर जनता की समस्याओ के लिए संघर्ष ना करने का आरोप लगाते हुये कहा कि उनकी सरकार आने पर स्टेडियम निर्माण करने की बात कर जनता को को मेहज गुमराह कर रहे हैं। अगर वह स्टेडियम निर्माण को लेकर इतने गंभीर हैं तो संघर्ष करें, क्या कांग्रेस की सरकार नही बनी तो क्या छेत्र की जनता की यह समस्यायें हल नही होंगी। क्या जनता इन सुविधाओ से ज़ब तक वँचित रहेगी। वह यह बात कह कर क्षेत्र की जनता को सिर्फ और सिर्फ गुमराह कर रहे हैं।इस के अलावा रोडवेज बस अड्डा की स्थापना को लेकर उन्होंने जसपुर विधायक आदेश चौहान कों आडे हाथों लेते हुए कहा कि जब वह विधयक थे उसे समय उन्होंने रोडवेज बस अड्डे की स्थापना को लेकर सरकार से मांग रखी, जिसमें तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने रोडवेज बस अड्डा की स्थापना के लिए भूमि का चयन किया और 3 अक्टूबर 2014 को उप सचिव ओंकार सिंह ने नगर पालिका जसपुर की सीमा अंतर्गत खसरा नंबर 101/1 रखवा 0.057 हेक्टर भूमि तथा खसरा संख्या 101/2 रकवा 0.121 हेक्टर भूमि को प्रचलित सर्किल रेट पर आंकलित भूमि शून्य का भुगतान उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा नगर पालिका को करने के उपरांत उक्त भूमि को नगर पालिका अधि नियम 1915 की धारा 124 के प्रावधानों के तहत परिवहन निगम को हस्तांतरित किये जाने की मंजूरी दी थी।।यहाँ उन्होंने ने बड़ा आरोप लगाते हुये कहा कि जसपुर विधायक ने अपने चाहितों से रोडवेज बस अड्डा रुकवाने के लिए कोर्ट से रटे करा दिया और उनको लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज तक स्टे को खारिज नहीं करा सके जबकि वह नगर पालिका बोर्ड को बैठक में लगातार जाते हैं।वह नहीं चाहते की जसपुर में स्टेडियम और रोडवेज बस अड्डा बने। वह बार-बार सरकार बनने बनने पर कार्य करने बात कहते हैं परन्तु विपक्ष में भी रहकर बहुत कार्य करवाए जा सकते हैं वह संघर्ष नहीं करना चाहते। फ्री में ही जनता की बाहवाही लूटना चाहते हैं।इसका जीता जागता सबूत यह है कि उन्होंने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर जन आक्रोश रैली में पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी के बावजूद भी वह भीड़ नहीं जुटा पाए। पूर्व विधायक ने जसपुर विधायक को चुनौती दी है कि अगर वह क्षेत्र की जनता के हितेषी हैं तो अपने-अपने समर्थकों के साथ खुले मंच पर जब चाहे उनसे वार्ता कर सकते हैं इसके लिए वह उन्हें आमंत्रित करते हैं।प्रेस वार्ता मे सुरेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर सुदेश कुमार, सुधीर विश्नोई,तरुण गहलोत, सन्नी पधान,विशाल कुमार, रविमणि, पीयूष जोशी, अंकुर सक्सेना, अनिल नागर, सिद्धार्थ मोहन सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *