राज्य सरकार अपना काम पूरी इमानदारी से कर रही है : तीरथ सिंह रावत

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर।पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत लगाए गए रक्तदान शिविर में पहुंच कर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। साथ ही प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को गिनाया।

आज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे रावत का सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलोत समेत भाजपाइयों ने स्वागत किया। इसके बाद अमित बग्गा, कृष्ण कुमार काका आदि ने रक्तदान किया। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए। रावत ने प्रदेश में खाली दायित्वों के सवाल पर बताया कि प्रदेश में सरकार दायित्वों को लेकर काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष द्वारा आपदा में पार्टी देखकर मदद करने के सवाल पर कहा कि वर्ष 2013 की आपदा भी लोगों ने देखी है।और यह आपदा भी लोग देख रहे है।

सरकार तत्काल पीड़ितों की मदद कर रही है। सरकार अपना काम पूरी इमानदारी से कर रही है। विपक्ष का आरोप झूठा है। उन्होंने पीएम मोदी के कोरोना काल में लोगों की मदद करने के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान नागरिकों ने सरकारी अस्पताल को 50 बेड का करने, विशेषज्ञ डाक्टर एवं स्टाफ की तैनाती करने का मांग पत्र सौंपा। इस दौरान एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलराम तोमर, वीरेंद्र सिंह, विनीत चौहान, विशाल कुमार, डा. सुदेश, ललित शर्मा, महेश प्रजापति, अशोक खन्ना, बिजेंद्र गहलोत, गौरव प्रजापति, रविमणी, उमा विश्नोई, अनिता, राहुल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *