काशीपुर। अल्ली खां में हुए बवाल के मामले में नाम सामने आने पर समाजवादी पार्टी ने भी कार्रवाई की है। सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने बताया कि घटना में शामिल नदीम अख्तर, हनीफ गांधी और दानिश चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है और इस तरह की असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। यह घटना काशीपुर में प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है और यह स्पष्ट संदेश देती है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply