जसपुर फीका पार समिति की बैठक में पेश की गई आय-व्यय वार्षिक रिपोर्ट

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर। क्षेत्र की प्रसिद्ध बहुउद्देशीय जसपुर फीका पार किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा वार्षिक सामान्य निकाय बैठक 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें समिति द्वारा पेश किए गए आय-व्यय वार्षिक रिपोर्ट के साथ-साथ वर्ष भर में समितियां द्वारा की गई उपलब्धियां को प्रदर्शित किया गया ।

समिति के एमडी अरुण कुमार सोलंकी के सफल निर्देशन में समिति को केंद्र राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रपति, राज्यपाल, उत्तराखंड मुख्यमंत्री एवं मान्य सहकारिता मंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनकी प्रशंसा की गई। उसके पश्चात समिति के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का

उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान व एससी एसटी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा सामूहिक रूप से फीता काट कर किया गया।सहकारी समिति के एमडी अरुण सोलंकी ने बताया कि समिति के कर्मचारी / किसानों को घरेलू उपयोग में आने वाले वह बेटियों की शादी में प्रयोग होने वाले समस्त इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को बाजार से काफी कम दामों पर उपलब्ध होंगे, इससे समिति की आय तो बढ़ेगी साथ ही किसानों को भी इसका आर्थिक लाभमिलेगा। इस संबंध में किसानों को बेहतर कंपनी से कम मूल्य पर उत्पाद दिलाने के लिए समिति का सर्वप्रथम टाटा समूह की उत्कृष्ट ब्रांड राष्ट्रीय ब्रांड क्रोमा के साथ समझौता हुआ है। हमारे इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर एसी, कूलर, फ्रिज, टीवी, गीजर तमाम प्रकार के उपकरण बाजार से काफी कम मूल्य पर उपलब्ध होंगे। टाटा क्रोमा कंपनी के अलावा समिति एचपी, डेल ब्रांड के लैपटॉप समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समिति बाजार से सस्ते दामों पर किसानों को बेचेगी। इसके अलावा समिति में जो किसान मेंबर हैं उनको सहकारी समिति पासबुक, चेक बुक व दो गारंटर (समिति से
जुड़े सदस्य) देने पर उक्त सामान किस्तों पर भी उपलब्ध होगा। भविष्य में समिति द्वारा मोटरसाइकिल व अन्य उत्पादों को भी समिति के शोरूम पर बेचने की योजना है, जिससे किसानों को सस्ते दामों पर अच्छी क्वालिटी का सामान उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि फीका पार बहुउद्देशीय सहकारी समिति ने जो इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम तैयार किया है यह सहकारी समिति का पहला शोरूम होगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चे के अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य नईम प्रधान, चरणजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तीरथ सिंह, ग्राम प्रधान इल्मा परवीन, शमीम दूधिया, अकील अहमद, साफिन चौधरी,, अजलान खान, ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष गुरमीत सिंह, भाकियू के प्रेम सिंह सहोता सनी प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में समिति से जुड़े सदस्य व क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रदेश का पहला सहकारी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम जसपुर में खुला

जसपुर। फीकापार बहुउद्देशीय सहकारी समिति ने प्रदेश का पहला किसान इलेक्ट्रॉनिक शोरूम खोला है। सोमवार को विधायक आदेश सिंह चौहान, एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं समिति के एमडी अरुण सोलंकी ने अफजलगढ़ मार्ग पर शोरूम का शुभारंभ किया। एमडी अरुण सोलंकी ने बताया कि समिति के कर्मचारी किसानों को घरेलू उपयोग में लाए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं को कम दामों पर बेचेंगे। समिति का टाटा समूह की कंपनी कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स रिटेल ब्रांड क्रोमा के साथ टाइअप हुआ है। वहां पर सुरेंद्र पाल सिंह, विनय कुमार, कपिल कुमार, सुमित कुमार आदि थे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *