जसपुर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री और मजदूर झुलस गए। लोगों ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्राम दुलीचंदपुर थाना अफजलगढ़ निवासी राजमिस्त्री मोहम्मद इब्राहिम (60) अपने मजदूर साथी अली – हसन (50) के साथ मिलकर – ऊधमसिंह नगर के सीमा क्षेत्र से सटे ग्राम अभेराजपुर थाना अफजलगढ़ में एक मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। रोज की तरह दोनों सोमवार की सुबह काम पर आए थे।
इब्राहिम मकान में बीम डालने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीम के लिए उनके मजदूर अली हसन ने उन्हें जैसे – ही सरिया देना चाहा अचानक मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की – विद्युत लाइन से सरिया टकरा गया। – इससे दोनों झुलस गए। ग्रामीणों ने – जसपुर के एक निजी अस्पताल में – भर्ती कराया। ईएमओ डॉ. शैलेंद्र – मोहन सिंघल ने बताया कि इब्राहिम – को रेफर किया गया। जबकि अली का उपचार किया जा रहा है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply