नकल विरोधियों को मिट्टी में मिला देंगे :सीएम पुष्कर धामी

देहरादून।उत्तराखंड में यूकेएसएसएसी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर आउट मामले में मास्टरमाइंड खालिद की गिरफ्तारी के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने बुधवार को देहरादून में पार्टी की एक बैठक में कहा कि युवाओं को भड़काने के लिए प्रदेश में नकल जिहाद किया जा रहा है, जब तक इन जिहादियों को मिट्टी में नहीं मिला देते, चैन से नहीं बैठेंगे।उत्तराखंड पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा सरकार ने राज्य में नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। अब तक विभिन्न विभागों में 25 हजार पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्तियां हुई हैं। कुछ तत्वों को लोगों को यह रास नहीं आ रहा है।
धामी ने आगे कहा कि देवभूमि में कोई भी जिहादी रंग बिरंगी चादर डालकर हमारी जमीन को नहीं हड़प सकता। सरकार ने मदरसा बोर्ड को भी समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसका असर अगले वर्ष दिखाई देगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने “एक्स” पर भी प्रमुखता से धामी के बयानों को जारी किया है।

पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड खालिद

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के हाल ही में हुए पेपर लीक मामले में पुलिस ने खालिद को मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि खालिद ने अभ्यर्थी बनकर हरिद्वार में पीछे के गेट से एंट्री ली थी। मोबाइल जुराब में छिपाया था। फिर पेपर के तीन पन्ने अपनी दो बहनों को मोबाइल पर भेजे। इन पेपरों को टिहरी की एक महिला प्रोफेसर तक भेजा गया, जिसने इन्हें सॉल्व किया और फिर वापस भेजा। मामले में खालिद की दो बहनों और महिला प्रोफेसर की भी गिरफ्तारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *