जसपुर में स्टेडियम नहीं विकास न करने का स्टे ले चुकी है कांग्रेस व भाजपा: छाबड़ा

_जसपुर मैं स्टेडियम को लेकर चल रही वाक युद्ध की भाजपा कांग्रेस की राजनीति को लेकर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा की दोनों कूट युद्ध करने वाले जसपुर विधानसभा के नेताओं को जनता ने अपना भरपूर प्यार व समर्थन दिया पूर्व विधायक को तीन बार मौका दिया वर्तमान विधायक को दूसरी बार मौका और आज दुर्भाग्य यह है जसपुर विकास के नाम पर इतना पीछे जा चुका है कि यहां के बेरोजगार युवा को स्टेडियम से ज्यादा आज पेट भरने के लिए रोजगार की जरूरत ज्यादा महसूस हो रही है उद्योग धंधों को स्थापित करने को लेकर यहां पर किसी का प्रयास नहीं हुआ आज यहां का बेरोजगार युवा बाहर पलायन कर रहा है सुविधा के नाम पर शहर के अंदर आज ना तो कोई औद्योगिक संस्थान है ना ही यात्रियों के लिए कोई बस स्टेशन की सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है जनता एक बार नहीं दो दो बार मौका यहां के प्रतिनिधियों को दे चुकी है अब जसपुर की जनता स्टेडियम नहीं परिवर्तन चाहती है जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है जस पुर की जनता के हितेषी होने का आडंबर लगातार भाजपा कांग्रेश के जनप्रतिनिधि कर रहे हैं अब जनता सिर्फ परिवर्तन करेगी स्टेडियम से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार की जरूरत है और रोजगार तब मिलेगा जब यहां औद्योगिक इकाइयां आकर स्थापित होगी, भाजपा के 8 सालों में जसपुर डबल इंजन की सरकार होते हुए भी अभी तक कोई उद्योग की इकाई नहीं लगी जस पुर को सिर्फ यहां के जन प्रतिनिधि आगंतुओं के कुमाऊं का स्वागत द्वार की स्थल बनाकर पेश कर रहे है. भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से जनता को भ्रमित करने का कार्य जसपुर में किया, आज अगर यहां के जनप्रतिनिधियों को अपनी बात को मनवाने के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ रहा है तो इससे यह संकेत मिल रहे हैं की सरकार का जस पुर की जनता के साथ सौतेला व्यवहार है? स्टेडियम नहीं यहां के विकास को ही अब स्टे मिल चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *