जसपुर।डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने के नाम पर एक करोड रुपए की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभी ससुरालियों ने एक विवाहिता डॉक्टर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वह जेठ द्वारा जबरदस्ती बलात्कार करने के प्रयास की पुलिस ने डॉक्टर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर नगर के मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी एक महिला शिक्षक चिकित्सा ने बताया कि गत 22 अप्रैल 2023 को उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार डॉक्टर अनुपम चौहान पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी शुभ बिहार आवास विकास कॉलोनी काशीपुर उधम सिंह नगर के साथ हुई थी। आरोप लगा कि शादी में उसके पिता से उसके ससुरालयों जिसमें उसके पति डॉक्टर अनुपम चौहान जेठ डॉक्टर अनुराग ससुर ओम प्रकाश सिंह शान संतोष वे नंद अल्पनानी शादी में नगद 50 लख रुपए यह कह कर लिए कि हमें काशीपुर में दैगोनिस्टिक सेंटर खोलना है पिता ने शादी के सभी कार्यक्रम कोई रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में किया उसके पिता ने शादी में लगभग एक करोड़ 20 लख रुपए खर्च किए थे। यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने संतोष डायग्नोस्टिक सेंटर खोला जबकि वह स्वयं टीएमयू मुरादाबाद में चेस्ट की डॉक्टर है शादी के बाद कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद उसे पता चला कि उसके पति के उसकी भाभी से संबंध है जिसका जिसके द्वारा विरोध किया गया तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी मानसिक व शारीरिक उतरन शुरू कर दिया आए दिन उसके साथ मारपीट की वह इज्जत की खातिर सब सहन करती रही। दर्ज रिपोर्ट मे यह भी आरोप लगाया कि उसके पश्चात उसके पति ने कहा कि उसने अलीगंज रोड पर गणपति अपार्टमेंट में एक फ्लैट ले लिया है तुम रोज मुरादाबाद से अप डाउन कर यही आ जाया करोजिस पर उसने सहमति दे दी और वह रोज वहां से ड्यूटी करने लगी उसने कहा कि जयपुर में डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने के लिए उसके ससुराल वालों ने उन्हें उसके पिता से एक करोड रुपए की मांग की विवाहिता ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त 2025 की रात्रि 1.30 बजे उसका पति शराब पीकर आया और जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन शोषण करने लगा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा वह उसका गला दबाने का प्रयास किया इतने में ही उसने अपने भाई डॉक्टर अनुराग को फोन करके कहा कि परिवार में बैठकर जो प्लानिंग हमने इसको जान से मारने की की है वह दिन आज आ गया है तुम जल्दी आ जाओ पति की बात सुनकर उसने अपने पिता भाई को भी फोन करके आप बीती बताई और तुरंत आने को कहा। आरोप हे कि उसके जेठ डॉक्टर अनुराग ने उसके कमरे में जबरदस्ती घुसकर बलात्कार करने का प्रयास किया विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए उसने जेठ के चंगुल से बा मुश्किल अपने आप को बचाया पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply