पूर्व विधायक ने स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई स्वच्छता जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर।जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के उपलक्ष्य में नगर मे एक रैली का आयोजन किया गया। जिस को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हाथों में तख्तियां व पोस्टर लेकर स्वच्छता संबंधी संदेश दिए। यह रैली सुभास चौक से प्रारंभ होकर नगर मेन बाजार तथा मुख्य मार्गो से निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ वातावरण में रहने के लाभों के बारे में बताना था। इस दौरान डॉ. सिंघल ने छात्रों के उत्साहपूर्वक नारों की सराहना की। इस दौरान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षिकायें मौजूद रही।

छात्रों की ऊर्जा और समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प वास्तव में प्रेरणादायक:डॉ. सिंघल

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने कहा कि नगर जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
वास्तव मे इस रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और गंदगी से दूर रहने का जो संदेश दिया।बच्चों का यह उत्साह, उनकी ऊर्जा और समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प वास्तव में प्रेरणादायक और सराहनीय है। डॉ. सिंघल ने सभी से अपील करते हुये कहा कि आइए, हम सब मिलकर बच्चों के इस संदेश को आत्मसात करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखकर एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply