जसपुर हाइवे पर कार का ब्रेक हुआ फेल, भीषण सड़क हादसा

अंकुर जैन, ब्यूरो

जसपुर।तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां ट्रक और कर में जोरदार टक्कर हुई है जहां कार को भारी नुकसान पहुंचा है गनीमत रहेगी हादसे में किसी की जान नहीं गई जसपुर टोल प्लाजा के पास 3अक्टूबर की देर रात हुई कार और ट्रक जोरदार टक्कर (भिड़न्त)घटना में दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।बताया जा रहें हे कि हादसा टोल प्लाजा पर कार के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सीधी सामने आरहे ट्रक से टकरा गई, और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए। और बड़ी जनहानि होते-होते टली।बताया गया है। हादसे के वक्त कार में केवल ड्राइवर मौजूद था, जिसे एयरबैग खुलने की वजह से गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बाल-बाल बच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा रात के समय हुआ और सौभाग्यवश किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रक को भी हल्का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *