राह चलते दो और बाइक सवारों पर हमला कर किया घायल
छेत्र मे बढ़ती घटनाओ से खौफ के साये मे लोग
कुमाऊँ मिड डे न्यूज़ ब्यूरो

जसपुर क्षेत्रों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नही लें रहा हे। अलग अलग स्थानों पर गुलदार के लगातार हमले जारी है।बावजूद इस के ज़िम्मेदार महकमा ठोस कदम उठाता नजर नही आ रहा हे। ताज़ा मामला जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव खेड़ा लक्ष्मीपुर का हे। जानकारी के मुताबिक यही का निवासी युवक अरशद पुत्र फिरासत हुसैन व शाहरुख पुत्र फिरासत हुसैन तथा वकील अहमद पुत्र शौकत हुसैन तीन अक्टूबर की रात्रि करीब 11:00 बजे ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से मोटरसाइकिल से अपने गांव आ रहे थे,तभी खेड़ा लक्ष्मी पुर के बाहर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक गुलदार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों शाहरुख व वकील अहमद पर हमला कर दिया ।

जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए ।यह गनीमत हुई कि युवकों की चीख-पुकार सुनकर गुलदार किसी तरह घायल युवकों को छोड़कर भाग गया।तब कहीं जाकर युवकों की जान बची। गुलदार मोटरसाइकिल चालक अरशद पर हमला नहीं कर पाया। घटना का पता ग्राम प्रधान नईम अहमद के भाई लईक अहमद को चला। उन्होंने घटना की सूचना गांव वासियों को दी । घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई । घायल युवकों को तत्काल उपचार हेतु जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई थी। गुलदार के हमले की इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल हे।

महीने भर के बीच कई लोग हो चुके हैं गुलदार के हमले के शिकार
तीन अक्टूबर रात ठाकुरद्वारा रोड पर बाइक सवारों पर हुआ हमला कोई पहला मामला नही हे। कहा जा रहा हे इस पूर्व महीने भर के बीच गुलदार अब तक चार राहगीरो पर हमला कर चुका हे। इतना ही नही गुलदार की बेखौफ चेहल कदमी सीसीटीवी मे कैद हो चुकी हे। इस के अलावा अलग अलग गाँवो मे घर के आंगन से कुत्ते आदि उठा लेजाने की घटनायें भी सामने आ चुकी हैं। जिस से लोगो मे देहशत घर कर चुकी हे। बल्कि वक्त बेवक्त लोग घरो से निकलने से भी कतराते नजर आ रहे हैं। वही बढ़ती इन घटानाओं से जिम्मेदार विभाग की कार्य प्रणाली पर भी स्वालिया निशाम लग रहें हैं।ग्रामीण गुलदार को पिंजरा लगा कर पकड़ने की पुर जोर मांग कर रहें हैं। जिस से लोगो के मन मे बैठा खौफ कम हो और लोग आसानी से अपने घरों को सुरक्षित आ- जा सकें।ज़ब कि ज़िम्मेदार महकमा गस्त बढ़ाने तथा रेस्क्यू करने की बात कह कर खुद को इतिश्री करता नजर आ रहा हे। बेरहाल जसपुर छेत्र के लोगो को बढ़ते गुलदार के आतंक से कब तक निजात मिल पाएगी यह देख़ने वाली बात होगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply